क्षेत्रीय
बिलासपुर (ईएमएस)। 8 मार्च 2026 को कोटा खंड में आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में विभिन्न समाजों के पदाधिकारी उपस्थित हुए। सम्मेलन में समाज के हितकारी कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता कौशलेंद्र प्रताप सिंह, प्रांत प्रमुख सामाजिक सद्भाव भिलाई-दुर्ग ने सभी समाजों से अपील की कि वे अपने सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और सामुदायिक भवन निर्माण के माध्यम से अपनत्व की भावना विकसित करें। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा और सामूहिक प्रयास समाज की वास्तविक ताकत हैं। सम्मेलन का समापन भारत माता की आरती और संगत में भोजन प्रसाद ग्रहण के साथ किया गया। मनोज राज 09 मार्च 2026