- गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर (ईएमएस)। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने के मामले में संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया ने 7 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही है। इसी दौरान कॉलेज में उसकी पहचान गौरव दुबे से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती को विश्वास में लेकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीडि़ता के अनुसार इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से साफ इंकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मनोज राज 09 मार्च 2026