जबलपुर, (ईएमएस)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिडे विमेंस कमीशन के सहयोग से, एमके चेस एकेडमी गोल्डन क्राउन विमेंस चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। जबलपुर के इतिहास में पहली बार केवल महिलाओं के लिए इस स्तर की विशाल शतरंज प्रतियोगिता केए मॉल में संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में 4 से 60 प्लस वर्ष की आयु वर्ग की महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय चीफ आर्बिटर नागालक्ष्मी नरपुरम, ऋषिका रीझवानी, मीनल मंधान, बेला राजन एवं प्रकाश मिश्रा ने उपस्थित होकर विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया। आयोजन की बागडोर सबसे छोटी फाउंडर और ऑर्गेनाइजर आश्वी भल्ला, केतकी करसा, मुस्कान करसा एवं दीक्षा भल्ला ने संभाली। सुनील साहू / मोनिका / 09 मार्च 2026/ 04.34