- पति के घायल होने के बाद ड्रिंक और स्मोकिंग की - सीहोर से आई थी मिलने, होटल में रात भर होता रहा विवाद - पुलिस को संदिग्ध लग रहा मामला भोपाल(ईएमएस)। पिपलानी थाना इलाके में स्थित आनंद नगर की होटल कोमल पैलेस में पत्नी ने पति पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। महिला के हमले से पेट और हाथ में ब्लेड का वार लगने से पति घायल हो गया। इतना ही नहीं जब वह खुद को सभांलने के लिये भागकर बाथरुम गया तब वहॉ आई पत्नि ने उसके सिर पर कांच का गिलास मारकर फोड़ दिया, जिससे उसके सिर में भी चोट आई है। फिलहाल पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गोपाल नगर पिपलानी निवासी ललित राजपूत पुत्र हाकम सिंह राजपूत (30) पुणे की मल्टी नेशनल कंपनी में काम करता है। शाजापुर में रहने वाली आदिती तोमर (परिवर्तित नाम) से उसने आर्य समाज के मंदिर से शादी की थी। आदिती शाजापुर के जिला अस्पताल में नर्स है। शनिवार को वह ललित से मिलने भोपाल आई थी। ललित ने उसे होटल कोमल पैलेस में रुकवा दिया। शाम को घर से खाना खाने के बाद ललित उससे मिलने होटल पहुंचा। नंदिनी ने पहले से खाना ऑर्डर कर दिया था। उसने ललित से खाना खाने के लिए कहा लेकिन वह खाना खाकर पहुंचा था। लिहाजा खाना खाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर नंदिनी और ललित का विवाद हो गया। ललित का आरोप है, कि पूरी रात दोनों के बीच विवाद होता रहा। इस दौरान पत्नि ने हाथ-पैरो सहित डंडे से उस पर वार किये लेकिन जैसै-तैसै वह उसे समझाइश देते हुए खुद हो बचाता रहा। इसके बाद सुबह छह बजे ललित की नींद लग गई। करीब एक घंटे बाद उसकी नींद खुली तो आदिती उसके सीने पर बैठी हुई थी। उसके हाथ में ब्लेड था, ललित घबराकर उठा तब शाजापुर के जिला अस्पताल में ने उसके दाएं हाथ पर ब्लेड मार दिया। बचने के लिए उसने धक्का दिया तो नंदिनी ने उसके पेट पर वार कर दिया। किसी तरह ललित जान बचाकर बाथरूम की ओर भागा। वहॉ भी शाजापुर के जिला अस्पताल में ने कांच का ललित के सिर पर मार दिया। अपनी जान बचाकर ललित होटल से निकलकर इलाज कराने के लिये निजी अस्पताल पहुंचा। घटना से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए है, जिसमें महिला मारपीट के साथ ही सिगरेट पीती नजर आ रही है। - पुलिस को संदिग्ध लग रहा है मामला शुरुआती जांच में सामने आया है, कि ललित राजपूत की खंडवा निवासी आदिती तोमर से दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। देनंदनी शाजापुर के जिला अस्पताल में बतौर नर्स कार्यरत है। पिछले सालों में कुछ समय तक दोनों लिव-इन में रहे। लेकिन जब ललित शादी ने शादी करने से इंकार किया तब आदिती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। बाद में दोनों के बीच समझौता हुआ और मई 2025 में आर्य समाज मंदिर में उनकी शादी हुई। शादी के बाद वह उसे प्रताड़ित करने लगा और तलाक देने के लिए मजबूर करने लगा। पुलिस का कहना है कि ललित पर होने वाला हमला प्रथम दृष्टया संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की आरोपी पत्नि को हिरासत में लेकर पूछताछ की जायेगी जिसके बा ही सही कारणो का खुलासा हो सकेगा। जुनेद / 9 मार्च