क्षेत्रीय
09-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इमलीभाठा क्षेत्र में गांजा बेच रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 848 ग्राम गांजा और बिक्री की नकदी जब्त की है। सरकंडा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इमलीभाठा जोगी आवास, बंधवापारा के पास एक महिला अवैध रूप से गांजा बेच रही है। इस पर तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को वहां एक संदिग्ध महिला मिली, जिसने पूछताछ में अपना नाम मीना सारथी (48) निवासी इमलीभाठा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 848 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा बिक्री की 250 रुपए नकदी भी जब्त की गई। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मनोज राज 09 मार्च 2026