लखनऊ (ईएमएस)। यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजेहटा गांव में, मामूली विवाद पर बेटे ने पिता को लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले कि जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को 45 वर्षीय रामकरण और उनके बड़े बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, ग़ुस्साए बड़े बेटे ने घर में रखे लाठी से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे रामकरण की मौके पर ही मौत हो गई, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण रामकरण के घर पहुंचे, जब तक रामकरण की सांसे रुक गई थी। गांव वालों ने पुलिस को मामले की सूचना दी, मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी। जितेन्द्र 09 मार्च 2026