09-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई पर ट्रायल कोर्ट की टिप्पणियों पर रोक लगा दी है। इस पर भाजपा नेता आशीष सूद ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 170 मोबाइल और 43 सिम कार्ड नष्ट होने तथा कैग रिपोर्ट में 2000 करोड़ के नुकसान का भी जिक्र किया। शराब घोटाला मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद दिल्ली के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली की सत्ता में रही आम आदमी पार्टी के नेताओं पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कानून की चक्की बहुत महीन पीसती है। आप के नेता अभी इंतजार करें और अभी से ही अपने को कट्टर ईमानदार घोषित करने की भूल न करें। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी आम आदमी पार्टी पर तीखा कटाक्ष किया है। वहीं, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने एजेंसी से बातचीत में कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा सीबीआई के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की टिप्पणियों पर रोक लगा दी गई है और दिल्ली एक्साइज पॉलिसी सीबीआई मामले में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप नेता मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को नोटिस जारी करने पर कहा है। उन्होंने कहा दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश का हम स्वागत करते हैं क्योंकि कहीं न कहीं एक आशा की किरण जागी है कि दिल्ली की जनता को शराब घोटाले में उच्च न्यायालय न्याय देगा...स्पष्ट लग रहा है कि निचली कोर्ट के आदेश से हाई कोर्ट सहमत नहीं है। दिल्ली की जनता को हाई कोर्ट जरूर न्याय देगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/09/मार्च/2026