09-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। अगर ये तीनों सस्पेंड नहीं हुए, तो भगवान कसम कभी जिंदगी में जय श्री राम का नारा नहीं लगाऊंगा। ये बोल हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता दक्ष चौधरी के हैं। दक्ष ने चौकी में पुलिस द्वारा अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। अब दक्ष ने चेतावनी देते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों पर एक्शन लेने की बात कही है। पिछले दिनों पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में दक्ष चौधरी को जेल भेजा था। 24 घंटे बाद जमानत मिल गई। जेल से बाहर आने के बाद दक्ष ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। दक्ष ने एक्शन की मांग करते हुए कहा- एक शुभम गुप्ता है, मनोज है और सोनू कुमार है। अगर ये तीन सस्पेंड नहीं हुए, तो भगवान कसम खाकर कह रहा हूं जिंदगी में कभी भी जय श्री राम का नारा नहीं लगाऊंगा। दक्ष ने अपने सिर के बाल हटाते हुए चेहरा दिखाया और कहा- ये जो मेरा हाल किया है... अगर उनके ऊपर वर्दी न होती तो... अगर कोई और होता उनकी जगह तो पता चलता। हमने पूरा सम्मान किया। अपनी तरफ से कोई बदतमीजी नहीं की। अपने चेहरे को चोट दिखाते हुए कहा- लेकिन अगर हिन्दुत्व से लड़ने की ये सजा है तो मैं नहीं मानता कि कोई हिन्दुत्व के लिए लड़ेगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/09/मार्च/2026