निगम द्वारा जांच में संबंधित चालक द्वारा कोई मादक द्रव्य व पदार्थ का सेवन किया जाना नहीं पाया गया, वाहन चालक के पास वैद्य लायसेंस भी है भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम के भदभदा गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पर गत शनिवार, 07 मार्च 2026 को कचरा वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने व अन्य वाहन के चालक के घायल होने की जांच निगम प्रशासन द्वारा कराई गई है जिसमें जोन क्र. 21 के कचरा वाहन चालक की कचरा ट्रांसफर स्टेशन में प्रवेश के समय अचानक तबियत खराब होने एवं चक्कर आने के कारण वाहन चालक अपने वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और अनियंत्रित कचरा वाहन से जोन क्र. 08 के कचरा वाहन चालक के पैर में टक्कर लग गई। जांच में उक्त वाहन चालक द्वारा दुर्घटना के समय किसी प्रकार का कोई मादक द्रव्य,पदार्थ का सेवन किया जाना नहीं पाया गया। जोन क्र. 08 के चोटिल वाहन चालक को जोन क्र. 08 के स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा तत्काल ईलाज हेतु एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया। जहां वाहन चालक का ईलाज किया जा रहा है। निगम प्रशासन द्वारा चोटिल वाहन चालक को ईलाज की सुविधा के साथ ही आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है एवं ईलाज पर होने वाले समस्त व्यय की पूर्ति हेतु भी आश्वस्त किया गया है। भदभदा कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर गत शनिवार, 07 मार्च 2026 को हुई दुर्घटना के संबंध में वस्तुस्थिति इस प्रकार है कि भदभदा कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर शनिवार, 07 मार्च 2026 को प्रतिदिन की तरह जोन क्र. 21 का कचरा वाहन क्र. डच्04.स्क् 7977 का चालक कचरा संग्रहण कर गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पर कचरा खाली करने पहुंचा। कचरा ट्रांसफर स्टेशन में प्रवेश करते समय अचानक उक्त वाहन चालक की तबियत खराब होने लगी और उसे चक्कर आने लगे जिसके कारण वाहन चालक उक्त कचरा वाहन पर अपना नियंत्रण नहीं रख सका और अनियंत्रित कचरा वाहन से कचरा ट्रांसफर स्टेशन में मौजूद जोन क्र. 08 के कचरा वाहन चालक के पैर में टक्कर लग गई। निगम द्वारा की गई जांच में पाया गया कि जोन क्र. 21 के कचरा वाहन चालक द्वारा दुर्घटना के समय किसी प्रकार का मादक पदार्थ अथवा द्रव्य का सेवन नहीं किया गया था। तबियत खराब होने के कारण ही वाहन चालक अपने वाहन पर नियंत्रण नहीं रखा सका। जोन क्र. 21 के अनियंत्रित कचरा वाहन से जोन क्र. 08 के कचरा वाहन चालक के पैर में चोट लगी जिसे तत्काल जोन क्र. 08 के स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य उपस्थित कर्मचारियों द्वारा ईलाज हेतु एम्स भोपाल ले जाया गया जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका ईलाज किया जा रहा है। निगम द्वारा चोटिल वाहन चालक को ईलाज संबंधी सुविधा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और उसके ईलाज पर होने वाले व्यय की पूर्ति हेतु भी आश्वस्त किया गया है। हरि प्रसाद पाल / 09 मार्च, 2026