क्षेत्रीय
09-Mar-2026
...


- हाका पार्टी ने 20 पशुओं को सड़कों से हटाया तथा 20 पशुओं को गौशाला भेजा भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 25 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा व हाका पार्टी ने 20 पशुओं को सड़कों से हटाया तथा 20 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्यवाही की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने शहर के अरेरा हिल्स, मंत्रालय, कमला पार्क, स्मार्ट रोड, प्रेमपुरा रोड, सूरज नगर, नीलबड़, 13 शटर रोड, रतनपुर सड़क, प्रियंका नगर, 210 क्वाट्र्स, रोशनपुरा चैराहा, माता मंदिर, लिंक रोड नंबर 03, बिट्टन मार्केट, शाहपुरा ए-सेक्टर, गुलमोहर, चूना भट्टी, कोलार रोड, करोंद, भानपुर, अयोध्या नगर, लहारपुर, बाग मुगालिया आदि क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 25 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजने की कार्यवाही की। निगम की हाका पार्टी के दल ने भी विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 20 पशुओं को हांककर सड़कों से हटाया तथा 20 पशुओं को खजूरी कांजी हाउस से श्री हरिकृष्णा गोपाल गौशाला भेजने की कार्यवाही की। हरि प्रसाद पाल / 09 मार्च, 2026