राज्य
09-Mar-2026


भोपाल(ईएमएस)। गांधी नगर थाना इलाके में स्थित निजी अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब 11 दिन चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। आंशका है की उसकी मोत कोई जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से हरपालपुर जिला छतरपुर निवासी अवधेश मिश्रा (54) यहां नयापुरा गांधी नगर में परिवार के साथ रहते हुए महावीर अस्पताल में गार्ड की नौकरी करता था। उन्हें गांजे और मुनक्का का नशा करने की लत थी। नशे की लत के कारण उनकी शारीरिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। बीती 26 फरवरी को वह काम पर नहीं गये थे, तब अस्पताल के कर्मचारी ने उन्हें जाकर देखा तो वह बेसुध हालत में घर में मिले। उस समय वह अकेले थे। गंभीर हालत में उन्हें पहले महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में वहां से हमीदिया अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। इलाज के दौरान शनिवार रात उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इसके कारणो का खुलासा हो सकेगा कि मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है, या नशे की वजह से उनके अंग खराब होने से हुई है। जुनेद / 9 मार्च