राज्य
09-Mar-2026


- बहन से मिलने उसके घर जा रहे थे मृत भोपाल(ईएमएस)। कोहेफिजा थाना इलाके में स्थित होंडा शोरूम के सामने रविवार सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। बुर्जुग अपनी बहन से मिलने मदर इंडिया कॉलोनी की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ईदगाह हिल्स की मल्टी में रहने वाले सुखा राम पिता गनपत (60) मेहनत-मजदूरी का काम करते थे। रविवार सुबह वह घर से पैदल बहन से मिलने का कहकर निकले थे। उनकी बहन मदर इंडिया कॉलोनी में रहती है। रास्ते में लालघाटी रोड होंडा शोरूम के सामने एक अज्ञात बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल हाने पर उन्हें आसपास मौजूद लोगो की मदद से इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुचांया गय, वहां डॉक्टर ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुचीं पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फरार आरोपी वाहन चालक की पहचान जुटाने के लिये पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जुनेद / 9 मार्च