क्षेत्रीय
09-Mar-2026
...


भोपाल (ईएमएस)। बिजली मेंटेनेंस कार्य के चलते भोपाल के करीब 30 इलाकों में मंगलवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें दानिशकुंज, गोविंदपुरा, बीडीए कॉलोनी, ओम नगर, विट्?ठन मार्केट समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। - इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जेल हिल्स एवं आसपास। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक दानिशकुंज-2, 3 और 4, सिद्धी समृद्धि हाइट्स एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निजामउद्दीन कॉलोनी, सागर स्टेट, सुख सागर कॉलोनी, सचितानंद नगर, रीगल स्टेट, सागर बंगलो, बीडीए, गोविंदपुरा, बंजारा बस्ती एवं आसपास। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आसाराम चौराहा, गांधी नगर, अर्जुन वार्ड, प्रताप वार्ड, धाकड़ चौराहा, ब्लेयर कॉलोनी फेस-1-2, लेक पर्ल स्प्रिंग एवं आसपास। सुबह 10.30 से शाम 4 बजे तक विट्?ठन मार्केट, ई-5, अपेक्स बैंक कॉलोनी एवं आसपास। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक भीम नगर, ओम नगर, वल्लभ नगर एवं आसपास। आशीष पाराशर/ईएमएस/09/03/2026