क्षेत्रीय
09-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । केंद्र की मोदी सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर ₹60 तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर पर ₹115 की भारी-भरकम बढ़ोतरी के खिलाफ मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देश पर शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती मीनू परिहार के नेतृत्व में एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव की उपस्थिती में आज महाराज बाड़ा पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया, शाम 4 बजे सभी कांग्रेसजन मोर बाजार पर एकत्रित हुए जहां से महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मीनू परिहार ने रसोई गेस सिलेंडर को सर पर रखकर महाराज बाड़ा पहुंचकर केंद्र की भाजपा मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की नेत्रीयों नें महंगाई हटाओ, गैस सिलेंडर पर मूल्य वृद्धि वापस लो, जैसे नारे लगाए और महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। सरकार तुरंत यह बढ़ोतरी वापस ले और गैस सिलेंडर को सबके लिए सस्ता करे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां लगातार आम आदमी को लूट रही हैं। जहां वैश्विक संकट का हवाला दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी खजाने में भारी भरकम राजस्व आ रहा है, लेकिन राहत आम जनता तक नहीं पहुंच रही। प्रदर्शन में श्रीमती वीणा भारद्वाज, श्रीमती राजकुमारी मंडेलिया, श्रीमती सुनीता तोमर, श्रीमती महादेवी परमार, श्रीमती रश्मि परिहार, श्रीमती रचना कुशवाह, श्रीमती राजकुमारी जाटव, श्रीमती प्रेमलता जैन, श्रीमती पूनम शुक्ला, श्रीमती सुनीता कुशवाह, श्रीमती मनोरमा सिंह, श्रीमती ज्योति सुनीता चौधरी, श्रीमती रिचा रोहिरा, श्रीमती शिखा शर्मा, मोहन माहेश्वरी, रमेश चौरसिया, मंगल यादव, भूपेन्द्र तोमर, सोनू भदोरिया, तरूण यादव, राजेश बाबू, दिनेश पांडे पट्टू, आशुतोष शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, अनुप शिवहरे लक्ष्मीनारायण कुशवाह, अंसार खान, श्याम सुदंर श्रीवास्तव, नवीन भदकारिया, देवेन्द्र चौहान, संजीव दीक्षित, धर्मेन्द्र जेन, गोविंद राजपूत, गोविंद दास अग्रवाल, आशिक उस्मानी, विजय शर्मा, संजय फड़तरे, मुकेश चौरसिया, गिर्राज चंदोरिया, अश्वनी अगरैया सहित अनेक महिला काग्रेस की नेत्रीयां एवं कंाग्रेस कार्यकर्ता उपस्थिती थे।