राज्य
09-Mar-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। सराफा एसोसिएशन जबलपुर का होली मिलन समारोह एवं कार्यशाला आज 10 मार्च को सुबह 10 बजे से जिलहरी घाट में आयोजित की गई| इस कार्यशाला में अपने व्यापार को कैसे बढ़ना है स्टाक, भाव बड़े,घटे,उसको कैसे मैनेज करना है,गिरवी, उधारी, बिल, अकाउंटिंग, बारकोड मैनेजमेंट, ऑनलाइन व्यापार *इन सभी परेशानियों का हल क्या हे सभी व्यापारियों को समझाने के लिए नागपुर से एक्सपर्ट आ रहे हैं| इस कार्यक्रम मे अतिथि राकेश सिंह लोक निर्माण केबिनेट मंत्री म प्र शासन, अभिलाष पांडे विधायक उत्तर मध्य, जगत बहादुर सिंह अन्नू महापौर, रवि गुप्ता अध्यक्ष महाकौशल चेंबर ऑफ कॉमर्स रहेंगे| कार्यक्रम में पहुंचने की अपील सराफा एसोसिएशन जबलपुर* कार्यकारी अध्यक्ष नवीन सराफ (बंटी) म.प्र.सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष राजा सराफ,सचिव अमित अग्रवाल (अन्नू) कोषाध्यक्ष ओम सोनी उपाध्यक्ष महेंद्र ओसवाल (मीनू) सह मंत्री के.के. सुहाने विवेक अग्रवाल आदि ने की है| सुनील साहू / मोनिका / 09 मार्च 2026/ 06.58