राज्य
09-Mar-2026


- हम एक विचार, एक लक्ष्य के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं - अनुशासन हमारी कार्य पद्धति का हिस्सा है, इसी से लक्ष्य हासिल होते हैं - शिवप्रकाश - भाजपा सांस्कृतिक एकता व एकात्म मानववाद पर आधारित एक विचारधारा है - पार्टी की संगठन शक्ति को और मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है - डॉ. मोहन यादव - प्रशिक्षण से सशक्त होता है संगठन, विचारधारा से चलती है भाजपा - अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की पहचान - हेमंत खण्डेलवाल - पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की अथम मेहनत व परिश्रम से पार्टी वट वृक्ष बनी - प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को गढ़ा जाता है, इसलिए प्रशिक्षण आवश्यक है - डॉ. महेन्द्र सिंह जबलपुर/भोपाल(ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को जबलपुर में भाजपा संभागीय कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित विषय वक्ता कार्यशाला को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि हम एक विचार, एक लक्ष्य के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ताओं को गढ़ने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक हैं। अनुशासन हमारी कार्य पद्धति का हिस्सा है, अनुशासन से ही लक्ष्य हासिल होते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता व एकात्म मानववाद पर आधारित एक विचारधारा है। भाजपा की संगठन शक्ति को और मजबूत करने के लिए समय-समय पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आवश्यक होता है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रशिक्षण से पार्टी संगठन सशक्त होता है। भाजपा ने अपने विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। भाजपा विचारधारा आधारित दल है और अपनी विचारधारा पर चलती है। अनुशाससित व समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की असली पहचान हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्ष 1952 में जनसंघ के गठन से शुरू हुई पार्टी की यात्रा अनवरत चल रही है। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से पार्टी आज वट वृक्ष बन चुकी है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को गढ़ने का कार्य किया जाता है। इसलिए पार्टी संगठन को आदर्श संगठन बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण अवश्यक है। गुजरात के प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर ने प्रजेंटेशन के जरिए कार्यशाला के विषय वस्तु व कार्य योजना को प्रस्तुत किया। कार्यशाला में मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक मंचासीन रहीं। मंच का संचालन संभाग प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव ने किया एवं आभार प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने व्यक्त किया। जिन विषयों पर प्रशिक्षण वर्ग में विषय वक्तागण विचार रखेंगे, उन विषयों को लेकर समानांतरण सत्रों में प्रशिक्षकों ने विषय वक्तागणों को प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला में जबलपुर, छिंदवाड़ा, रीवा एवं शहडोल संभाग के विषय वक्तागण उपस्थित रहे। जनहितैषी योजनाओं के परिणामों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं - शिवप्रकाश भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार कई जनहितैषी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन जनहितैषी और जनकल्याणकारी योजनाओं ने लोगों की जिंदगी बदलने का कार्य किया है। इन योजनाओं ने लोगों के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव लाया है। देश तेजी से तरक्की कर रहा है। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ योजनाओं के परिणामों की जानकारी भी जनता तक पहुंचाकर बताएं कि भाजपा सरकारें किस प्रकार से जनता के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें एकाग्र होना होगा, हमें सीखने की मानसिकता बदलनी होंगी। आज जिन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वह सिर्फ प्रशिक्षण देने वाले नहीं अपितु उसे सम्पन्न कराने वाले लोग हैं। हम एक विचार, एक लक्ष्य के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। यह कार्यकर्ताओं को गढ़ने का प्रशिक्षण है। केवल भाषण से ही नहीं सीखा जाता, अपित कार्य व्यवहार से भी सीखा जाता है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अपने संगठन के इतिहास, संघर्षों और योगदान की भी जानकारी होनी चाहिए। सादगी, शालीनता और अनुशासन भाजपा कार्यकर्ता की पहचान होनी चाहिए भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि सादगी, शालीनता और अनुशासन भाजपा कार्यकर्ताकी पहचान होनी चाहिए। भाजपा संगठन अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। जनसंघ की स्थापना के समय से पार्टी की जो विचारधारा रही है, आज भी वही है। भाजपा अपने विचारधारा, राष्ट्र प्रथम की भावना के कारण ही आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि जब लोकसभा में मात्र दो सीटों पर पार्टी को विजय मिली थी, तब भी हमने अपने विचारों से समझौता नहीं किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने विचारों पर अडिग रहते हुए देश और समाज की सेवा करते हुए संगठन विस्तार को आगे बढ़ाया। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व मेहनत से भाजपा आज इतनी बड़ी पार्टी बन सकी है। भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर चलते हुए अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की सेवा में जुटी हुई है। भाजपा प्रशिक्षण और कार्यपद्धति से दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी - डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और कार्यपद्धति से विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गई है। भाजपा का दृष्टिकोण अन्य राजनैतिक दलों से बिल्कुल अलग है। यह केवल एक राजनैतिक दल नहीं है, बल्कि एक विचारधारा है, जो राष्ट्र की सांस्कृतिक एकता और एकात्म मानववाद पर आधारित है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश की सेवा और उसकी रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। संगठन की शक्ति ही है, जो हमारी सरकार को जनहितैषी कार्यों को निष्कलंक तरीके से पूरा करने के लिए प्रेरित करती है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाए रखने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मध्यप्रदेश में संगठन कार्यों को निरंतर गति दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के मंत्री, सांसद और विधायक सभी कार्यकर्ता के रूप में अपने दोनों दायित्वों का निर्वहन पूरी कुशलता से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थापना एक अंग्रेज ने की थी। लेकिन स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस को एक परिवार की पार्टी बना दिया गया, जबकि भाजपा हमेशा राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक एकता के लिए कार्य करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। हमारे लिए देश की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा सर्वोपरि है। कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा, आपातकाल लगाया और आज भी न्यायपालिका और संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठाती है। कांग्रेस पार्टी की कोई विचारधारा नहीं, इसलिए आज वह पार्टी टुकड़ों में बंटती जा रही है। भाजपा ने कभी भी अपने विचारधारा से समझौता नहीं किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित दल है। भाजपा ने जनसंघ के गठन से लेकर आज तक कभी भी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया। जम्मू-कश्मीर में धारा-370 का विरोध करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर् ने आंदोलन किया और अपना बलिदान दे दिया। जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाना, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के सपने को भाजपा ने साकार किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाई और अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर भी बनकर तैयार हो चुका है। हमारे संगठन में नेतृत्व किसी परिवार से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से उभरता है। हमारी ताकत हमारे प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं में है, जो किसी भी जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और निष्ठा से निभाते हैं और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। हमारे कार्यकर्ता समय, अनुशासन, कार्य करने की पद्धतियों और भावनात्मक दृष्टिकोण पर प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। यही कारण है कि भाजपा लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने में सफल रही है। मध्यप्रदेश भाजपा संगठन कार्य की दृष्टि से पूरे देश में एक आदर्श संगठन के रूप में जाना जाता है। यह हमारे कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जो पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का दृष्टिकोण अन्य राजनैतिक दलों से पूरी तरह से भिन्न है और इस विचारधारा के कारण ही आज भाजपा देश के सबसे प्रभावशाली संगठनों में शामिल है। पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक - हेमंत खण्डेलवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की कार्यपद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यकर्ताओं के लगातार प्रशिक्षण और पार्टी की कार्य पद्धति की वहज से ही भाजपा अजेय पार्टी बनी है। भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वर्ष 2047 तक दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुटे हैं। भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ लगातार जनता की सेवा करती रहे, इसके लिए समय-समय पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण अवश्यक है। भाजपा अपने सिद्धांतों और विचारधारा के आधार पर कार्य करने वाला संगठन है। भारतीय जनसंघ के गठन के समय पार्टी ने कुछ संकल्प लिए थे, उनमें धारा 370 को समाप्त करना, राम मंदिर का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। पार्टी ने इन मुद्दों पर कभी समझौता नहीं किया और वर्ष 1952 से आज तक अपनी विचारधारा पर अडिग है। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार के साथ समन्वय और प्रशिक्षण की आवश्यकता बढ़ी है। इसी कारण समय-समय पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाते हैं। अभावों में संगठन खड़ा करने वाले नेताओं की प्रेरणा से आगे बढ़ रही भाजपा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि जब हम लगातार सत्ता में रहते हैं तो जनता की नजर भी हम पर रहती है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है कि कार्यकर्ता अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ संगठन तथा समाज के लिए कार्य करें। प्रशिक्षण वर्ग इसी उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं, ताकि कार्यकर्ता बिना किसी त्रुटि के संगठनात्मक दायित्व निभा सकें। श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्, पं. दीनदयाल उपाध्याय और पितृपुरूष कुशाभाऊ ठाकरे ने अभावों के बीच भाजपा संगठन को खड़ा किया। आज भाजपा के पास संसाधन और आधुनिक तकनीक उपलब्ध है, इसलिए आवश्यक है कि कार्यकर्ता नई तकनीकों से भी जुड़ें और संगठन के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएं। हम सभी एक विचारधारा से जुड़े हुए हैं और उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा मुझे विश्वास है कि प्रशिक्षण वर्ग के बाद कार्यकर्ता संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे तथा अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में समाज में अपनी पहचान स्थापित करेंगे। प्रशिक्षण भाजपा की कार्यपद्धति और अनुशासन को दर्शाता है, जो हमें अन्य दलों से अलग पहचान दिलाता है। संगठन और विचारधारा से ही पार्टी को मिली सफलता - डॉ. महेन्द्र सिंह भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्ष 1952 में जिन उद्देश्यों को लेकर जनसंघ की स्थापना की गई थी, भाजपा आज भी उन्हीं उद्देश्यों को लेकर कार्य कर रही है। भाजपा विचारधारा आधारित दल है। वर्ष 1952 में हम तीन सीटों पर विजयी हुए थे, और 2019 में हम 303 पर पहुंच गए। यह केवल संख्या नहीं है, बल्कि यह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष और उनकी निष्ठा का परिणाम है। श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्, पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्रदेय अटल बिहारी वाजपेयी और पितृ पुरूष कुशाभाऊ ठाकरे जैसे नेताओं के नेतृत्व में भाजपा संगठन ने जो सफर तय किया, वह अद्भुत और प्रेरणादायक था। हमारा संगठन राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित है। यह संगठन सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता विचारधारा से प्रेरित होते हैं और यही विचारधारा हमारे संगठन को मजबूत बनाती है। यह विचारधारा किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि पूरे संगठन से जुड़ी होती है, और संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के अंदर इस विचारधारा का समावेश जरूरी है। कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास के साथ संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रशिक्षण जरूरी भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व का विकास होता है। कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास के साथ संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आवश्यक होता है। कार्यकर्ताओं में संगठन के सिद्धांत, कार्य पद्धतियां और नीतियों का आत्मसात होना चाहिए, ताकि वे इन्हें प्रभावी तरीके से लागू कर सकें। इसके लिए संगठन समय-समय पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करता रहता है। कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग को न केवल अपने व्यक्तिगत विकास के लिए, बल्कि पूरे संगठन की मजबूती के लिए उपयोग करें। आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी है, जो अपने कार्यकर्ताओं और उनके समर्पण के कारण संभव हुआ है। हमारे पास पूरे देश में 240 भाजपा सांसद, 2315 भाजपा विधायक, 163 भाजपा एमएलसी, और 130 राज्यसभा सांसद हैं। इसके अलावा, हमारे 293 एनडीए सांसद, 1680 एनडीए विधायक और 183 एनडीए एमएलसी भी हैं। यह हमारी पार्टी की सशक्त स्थिति को दर्शाता है। 1952 में जो बीज हमारे पूर्वजों ने बोया था, वह आज एक विशाल बट वृक्ष बन चुका है। यह सफलता हमारे नेताओं के कड़े संघर्ष और दृष्टिकोण और हमारे कार्यकर्ताओं के लगातार प्रशिक्षण और समर्पण का भी परिणाम है। हमारी पार्टी ने प्रशिक्षण के माध्यम से ही हर कार्यकर्ता को शक्तिशाली बनाया है, और यही कारण है कि भाजपा आज दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दलों में शामिल है। हरि प्रसाद पाल / 09 मार्च, 2026