लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने कहा है कि भारतीय टीम जहां लगातार आगे बढ़ रही है। वहीं पाकिस्तानी टीम पिछड़ती जा रही है। शहजाद ने कहा कि इसका कारण पाक टीम की मानसिकता और कमजोर खेल प्रणाली है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिलते जा रहे हैं और इसका कारण उनको बेहतर क्रिकेट ढ़ांचा है। वहीं हमारी टीम कमजोर को हराकर ही खुश हो जाती है। शहजाद ने भारतीय टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे बड़ी टीमों के खिलाफ खेलते हैं। जिसका भी लाभ उन्हें अधिक मिलता है। शहजाद ने कहा कि भारतीय टीम ने जिस प्रकार फाइनल में 250 से अधिक रन बनाये। उसकी जगह पाक टीम होती तो 180 रनों पर ही संतुष्ट होकर बैठ शहजाद ने कहा कि भारतीय टीम में संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को तब अवसर मिला जब इन दोनो ने ही घरेलू क्रिकेट में अपन को साबित किया। ईशान को अनुशासन तोड़ने के कारण लंबे समय तक बाहर भी रहना पड़ा। इसके बाद भी वापसी कर ये मैच विजेता बनकर उभरे। शहजाद ने कहा कि पाक में भी प्रतिभा कम नहीं है पर हमारी प्रणाली में ही कमी है। वहीं भारत में प्रतिभा के साथ ही प्रणाली भी है। इसी से उनके पास बेहतर खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। शहजाद ने आगे कहा कि अभिषेक शर्मा पर बहुत दबाव था। उन्होंने फाइनल में 21 गेंदों में 52 रन बनाए। उन्हें लगा जैसे हम यहाँ पहुँच गए हैं और फिर पाकिस्तानी टीम का मज़ाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि वे जिम्बाब्वे, युगांडा या केन्या जैसी टीमों को हराने पर जश्न मनाते हैं। गिरजा/ईएमएस 10 मार्च 2026