क्षेत्रीय
10-Mar-2026
...


- जिले के युवा, दबंग लोकप्रिय भाजपा नेता अमित टमकोरिया को भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की सौंपी गयी कमान-कार्यकर्ताओं में उत्साह कोरबा (ईएमएस) कोरबा भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा जिले में अपने सांगठनिक ढांचे को और मजबूत करते हुए जिले के युवा, दबंग लोकप्रिय भाजपा नेता अमित टमकोरिया को ‘भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ’ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। उक्त घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय द्वारा की गई। जिले में अमित टमकोरिया की पहचान युवा, दबंग लोकप्रिय भाजपा नेता सहित एक सक्रिय और कुशल संगठक के रूप में रही है, जिसे देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अमित टमकोरिया को जिला संयोजक के साथ-साथ जिले में ललेश दुबे एवं रूपविलास गोस्वामी को सह-संयोजक नियुक्ति किया गया है। नियुक्ति की खबर मिलते ही कोरबा भाजपा कार्यकर्ता में हर्ष की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से अमित को बधाई दी जा रही है। अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए अमित टमकोरिया ने कहा कि पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए वे जिले के झुग्गी झोपड़ी क्षेत्रों में जनहित के कार्यो को गति देंगे और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएंगे। 10 मार्च / मित्तल