क्षेत्रीय
10-Mar-2026
...


- वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सलीम राज होंगे शरीक कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले में 10 मार्च को माहे रमजान के 20वे रोज़े के अवसर पर इत्तेहाद कमेटी कोरबा द्वारा पुरानी बस्ती स्थित स्कूल ग्राउंड में हर साल की तरह इस साल भी भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया है जिसमें कोरबा जिले सहित आस पास उप नगरीय क्षेत्र से मुस्लिम समाज के रोज़े दार, अग्रवाल समाज, जैन समाज, सिंधी समाज, सिख समाज, मसीह समाज सहित सभी धर्म के लोग सम्मलित होंगे जहां आपसी भाई चारे का एक नूरानी समा होगा। सलीम राज अध्यक्ष वक्फ बोर्ड उक्त रोजा इफ्तार कार्यक्रम में मेहमाने खुशुसी छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) सहित छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत शामिल होंगे। साथ ही अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, सिंधी समाज के अध्यक्ष अशोक चावलानी, सिख समाज के जिलाध्यक्ष एवं मसीह समाज के अध्यक्ष सहित कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ भाजपा नेता आरिफ खान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री साजन जोसेफ, जावेद रब्बानी, नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, नगर निगम कोरबा के पार्षद नरेन्द्र देवांगन, टामेश अग्रवाल, पार्षद श्रीमती धनश्री साहू, वरिष्ठ पत्रकार रफीक मेमन, पूर्व पार्षद धरम निर्मले, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अन्य प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा एवं कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता एवं मुस्लिम समाज के अन्य ओहदेदार पदाधिकारी की गरिमामई उपस्थिति रहेगी। इस मुबारक अवसर पर इत्तेहाद कमेटी के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सर्व धर्म के लोगो से सम्मिलित होने अपील की है। 10 मार्च / मित्तल