राज्य
10-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिम एशिया में गहराते संकट और अचानक हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई033 को आठ घंटे हवा में रहने के बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। पश्चिम एशिया में गहराते संकट और अचानक लागू हुए हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के असर से दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई033 को सफर के दौरान हवा में लगभग आठ घंटे बिताने के बाद वापस नई दिल्ली लौटना पड़ा। इंडिगो की इस उड़ान ने संघर्ष क्षेत्रों से बचने के लिए अफ्रीका के ऊपर से लंबा रास्ता चुना था। जब विमान इथियोपिया और इरिट्रिया की सीमा पर पहुंचा, तो अचानक मिली हवाई क्षेत्र पाबंदियों के कारण इसे यू-टर्न लेना पड़ा। वहीं, दोपहर करीब 2:30 बजे जब यह विमान वापस दिल्ली में उतरा, तब तक यात्री 14 घंटे का सफर तय कर चुके थे, लेकिन वे वहीं खड़े थे जहां से उन्होंने शुरुआत की थी। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि मध्य पूर्व में बदलती स्थिति के कारण हमारे विमानों को लंबे रूट लेने पड़ रहे हैं। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।