व्यापार
10-Mar-2026


- दिसंबर 2025 में निर्यात केवल 6.6 फीसदी बढ़ा था हांगकांग (ईएमएस)। चीन का निर्यात जनवरी-फरवरी 2026 में सालाना आधार पर लगभग 22 फीसदी बढ़ गया, जो अर्थशास्त्रियों के अनुमान से अधिक है। दिसंबर 2025 में निर्यात केवल 6.6 फीसदी बढ़ा था। इस वृद्धि के बावजूद, अमेरिका को निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है, जो लगभग 27 फीसदी कम हुई। यूरोप और लैटिन अमेरिका जैसे क्षेत्रों में निर्यात में बढ़ोतरी ने इस गिरावट को संतुलित किया।वहीं, चीन का आयात जनवरी-फरवरी में लगभग 20 फीसदी बढ़ा, जबकि दिसंबर में यह सिर्फ 5.7 फीसदी था। यह संकेत करता है कि घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है। चीन आम तौर पर इन दो महीनों के व्यापार आंकड़े एक साथ जारी करता है ताकि चंद्र नववर्ष के मौसमी प्रभाव का समायोजन किया जा सके। जनवरी-फरवरी 2026 में चीन का वैश्विक व्यापार अधिशेष 213.6 अरब डॉलर रहा। पिछले वर्ष, 2025 में चीन का व्यापार अधिशेष लगभग 1.2 लाख करोड़ डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि निर्यात की वृद्धि अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है, चीन की संपत्ति क्षेत्र में मंदी और आर्थिक दबाव जारी है। इस कारण, चीन ने 2026 के लिए आर्थिक वृद्धि लक्ष्य 4.5–5.0 फीसदी तय किया है, जो 1991 के बाद सबसे कम है। सतीश मोरे/10मार्च ---