नई दिल्ली (ईएमएस)। श्रीलंका की सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई कीमतों के अनुसार ऑटो डीजल अब 303 रुपए प्रति लीटर (22 रुपये की वृद्धि) और सुपर डीजल 353 रुपए प्रति लीटर (24 रुपए की बढ़ोतरी) हो गया है। पेट्रोल में भी इजाफा हुआ है, 92 ऑक्टेन पेट्रोल 24 रुपए बढकर 317 रुपये प्रति लीटर और 95 ऑक्टेन पेट्रोल 25 रुपए बढ़कर 365 रुपए प्रति लीटर हो गया। केरोसिन का दाम बढ़कर 195 रुपये प्रति लीटर (प्लस 13) हुआ है। सरकारी कंपनी के साथ-साथ लंका आईओसी ने भी समान अनुपात में दाम बढ़ाए हैं। पाकिस्तान में कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने के कारण हाल ही में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी हुई। अब पेट्रोल 321.17 रुपये और डीजल 335.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले 1 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमशः 8 और 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। सतीश मोरे/10मार्च ---