व्यापार
10-Mar-2026


मुंबई (ईएमएस)। मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की अचानक कमी के कारण शहर के होटल और रेस्टोरेंट संकट में हैं। गैस आपूर्ति में रुकावट के चलते लगभग 20 फीसदी होटल और रेस्टोरेंट पहले ही बंद हो चुके हैं। जो रेस्टोरेंट अभी खुले हैं, वे केवल अपने पुराने बचे हुए एलपजी स्टॉक के भरोसे काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है ‎कि अगर अगले दो दिनों में गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो शहर के लगभग 50 फीसदी होटल बंद हो सकते हैं। हालांकि एसोसिएशन ने कोई सामूहिक बंद करने का आधिकारिक फैसला नहीं लिया है। रेस्टोरेंट को खुला रखने या बंद करने का निर्णय व्यक्तिगत मालिकों और उनकी जगह पर गैस स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। हर होटल अपनी सुविधा और आपूर्ति के अनुसार ही निर्णय ले रहा है। सतीश मोरे/10मार्च ---