खेल
10-Mar-2026


दुबई (ईएमएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपनी टी20 विश्वकप 2026 टीम में चार भारतीय खिलाड़ियों जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया है। सैमसन ने टी20 विश्वकप में भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। सैमसन ने सुपर आठ के अंतिम मैच से लेकर फाइनल तक अर्धशतक लगाये थे। वहीं किशन टूर्नामेंट में 317 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 193.29 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। पाकिस्तान के खिलाफ तेजी से खेलते हुए 77 रन बनाए। ऑलराउंडर पांड्या इस सूची में शामिल होने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इस खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद से बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त गेंदबाजी कर अंतर पैदा किया। बुमराह टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने आठ मैचों में 14 विकेट लिए। वहीं आईसीसी की इस टीम में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को भी जगह मिली है। फरहान ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक कुल 383 रन बनाए। इस टीम में जिम्बाब्वे , इंग्लैड दक्षिण अफीका के खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टीम इस प्रकार है : 1 साहिबजादा फरहान 2 संजू सैंसम (विकेटकीपर) 3 ईशान किशन 4 एडन मारक्रम (कप्तान) 5 हार्दिक पांड्या 6 विल जैक्स 7 जेसन होल्डर 8 जसप्रीत बुमराह 9 लुंगी एनगिडी 10 आदिल राशिद 11 ब्लेसिंग मुजरबानी 12वां खिलाड़ी: शैडली वैन शाल्कविक ईएमएस 10 मार्च 2026