अहमदाबाद (ईएमएस)। गुजरात टाइटन्स ने मैथ्यू वेड की जगह पर ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सत्र के लिए अपना नया बल्लेबाजी कोच बनाया है। हेडन दो बार विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। टी20 प्रारुप में बल्लेबाजी का अच्छा खासा अनुभव है और वह जानते हैं कि कब कैसे खेलना है। हेडन ने अपने कैरियर के दौरान सभी प्रारूपों में 273 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 15,000 से अधिक रन बनाए हैं। इसके साथ ही आईसीसी के कई टूर्नामेंटों में टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा, हेडनी की नियुक्ति टीम को बेहतर बनायेगी। शीर्ष स्तर पर उनका अनुभव और उभरती प्रतिभाओं को मार्गदर्शन देने की उनकी क्षमता को सभी जानते हैं। हेडन ने कहा, अच्छी बल्लेबाजी से टीम विरोधी पर दबाव बनाती है जिससे जीत की संभावना बनती है। गुजरात टाइटन्स में हम यही मानक स्थापित करना चाहते हैं। गौरतलब है कि हेडन ने आईपीएल में भी 32 मैच खेले हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के अपने पूर्व साथी जगह लेंगे जो पिछले सत्र में गुजरात टाइटंस के सहायक कोच थे। गिरजा/ईएमएस 10 मार्च 2026