खेल
10-Mar-2026


ईशान ने प्रतिक्रिया देने से किया इंकार नई दिल्ली (ईएमएस)। तृणमूल कांग्रेस सांसद और पूर्व क्रिेकेटर कीर्ति आजाद ने भारतीय टीम के आईसीसी टी20 विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर व आईसीसी अध्यक्ष जय शाह अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के दौरान ट्रॉफी साथ में ले जाने पर सवाल उठाये हैं। 1983 विश्व कप विजेता टीम में शामिल रहे आजाद के अनुसार ट्रॉफी जीत को धर्म के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिये। आजाद ने कहा कि यह ट्रॉफी हर धर्म के 140 करोड़ भारतीयों की है, किसी एक धर्म की जीत के जश्न से न जोड़ा जाये। वहीं, बल्लेबाज ईशान किशन से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया। ईशान ने कहा, टीम जीती है, यह ना सिर्फ हमारे लिए बल्कि पूरे देश के लिए अच्छी बात है। हम लोग उम्मीद करेंगे कि अच्छा क्रिकेट खेलते रहें और जीतते रहें। वहीं आजाद के सवाल को लेकर ईशान ने कहा कि उन्होंने क्या किहा है इसपर मैं क्या बोल सकता हूं। जीत की खुशी से जुड़े सवाल करें। इसप्रकार के सवाल का क्या मतलब है। ईशान ने टी20 विश्व कप के 9 मैचों में 35.22 की औसत और 193.29 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे नंबर पर रहे। ईएमएस 10 मार्च 2026