गुना (ईएमएस)। शहर के कैंट थाना अंतर्गत विवेक कॉलोनी के पास रेलवे पटरियों पर शनिवार रात को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त मंगलवार को हो गई है। मृतक की पहचान प्रशांत कुशवाह (27) पुत्र बहादुर कुशवाह, निवासी नानाखेड़ी के रूप में हुई है। प्रशांत चार मासूम बच्चों का पिता था और नानाखेड़ी मंडी में हम्माली का काम करता था। परिजनों के अनुसार, प्रशांत शनिवार रात करीब 9 बजे घर से यह कहकर अपनी मोटरसाइकिल से निकला था कि वह करीला मेला जा रहा है। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शनिवार रात को ही पुलिस को विवेक कॉलोनी के पास पटरियों पर उसका शव मिला था, जिसकी दो दिनों तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सोमवार देर रात जब परिजनों ने जिला अस्पताल के मर्चुरी हाउस में शव देखा, तो कोहराम मच गया। मृतक के भाई विक्की कुशवाह और अन्य परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि प्रशांत का विवेक कॉलोनी की पटरियों की ओर जाने का कोई कारण नहीं था, उसे कोई बहला-फुसलाकर वहां ले गया है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना है, आत्महत्या या सोची-समझी साजिश। रेलवे ट्रैक पर मिली लाश की हुई शिनाख्त, चार बच्चों के पिता की मौत पर हत्या की आशंका परिजनों ने उठाए सवाल, करीला मेले की बोलकर निकला था मृतक गुना। शहर के कैंट थाना अंतर्गत विवेक कॉलोनी के पास रेलवे पटरियों पर शनिवार रात को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त मंगलवार को हो गई है। मृतक की पहचान प्रशांत कुशवाह (27) पुत्र बहादुर कुशवाह, निवासी नानाखेड़ी के रूप में हुई है। प्रशांत चार मासूम बच्चों का पिता था और नानाखेड़ी मंडी में हम्माली का काम करता था। परिजनों के अनुसार, प्रशांत शनिवार रात करीब 9 बजे घर से यह कहकर अपनी मोटरसाइकिल से निकला था कि वह करीला मेला जा रहा है। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शनिवार रात को ही पुलिस को विवेक कॉलोनी के पास पटरियों पर उसका शव मिला था, जिसकी दो दिनों तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सोमवार देर रात जब परिजनों ने जिला अस्पताल के मर्चुरी हाउस में शव देखा, तो कोहराम मच गया। मृतक के भाई विक्की कुशवाह और अन्य परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि प्रशांत का विवेक कॉलोनी की पटरियों की ओर जाने का कोई कारण नहीं था, उसे कोई बहला-फुसलाकर वहां ले गया है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना है, आत्महत्या या सोची-समझी साजिश। रेलवे ट्रैक पर मिली लाश की हुई शिनाख्त, चार बच्चों के पिता की मौत पर हत्या की आशंका परिजनों ने उठाए सवाल, करीला मेले की बोलकर निकला था मृतक गुना। शहर के कैंट थाना अंतर्गत विवेक कॉलोनी के पास रेलवे पटरियों पर शनिवार रात को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त मंगलवार को हो गई है। मृतक की पहचान प्रशांत कुशवाह (27) पुत्र बहादुर कुशवाह, निवासी नानाखेड़ी के रूप में हुई है। प्रशांत चार मासूम बच्चों का पिता था और नानाखेड़ी मंडी में हम्माली का काम करता था। परिजनों के अनुसार, प्रशांत शनिवार रात करीब 9 बजे घर से यह कहकर अपनी मोटरसाइकिल से निकला था कि वह करीला मेला जा रहा है। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शनिवार रात को ही पुलिस को विवेक कॉलोनी के पास पटरियों पर उसका शव मिला था, जिसकी दो दिनों तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सोमवार देर रात जब परिजनों ने जिला अस्पताल के मर्चुरी हाउस में शव देखा, तो कोहराम मच गया। मृतक के भाई विक्की कुशवाह और अन्य परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि प्रशांत का विवेक कॉलोनी की पटरियों की ओर जाने का कोई कारण नहीं था, उसे कोई बहला-फुसलाकर वहां ले गया है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना है, आत्महत्या या सोची-समझी साजिश।।सीताराम नाटानी