सरायकेला(ईएमएस)।झारखंड राज्य आवास कर्मी संघ, रांची के आह्वान पर सरायकेला खरसावां जिला ईकाई द्वारा अपने मांगों को लेकर मंगलवार को जिला समाहरणालय के बहार धरना प्रदर्शन किया।धरना प्रदर्शन में सरकार से मांगों को पुरा करने अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दिया। अवास कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष सावन सोय ने कहा कि मांगों को लेकर 16 फरवरी से 18 फरवरी तक काला बिल्ला लगा कर काम कर चुके हैं, बावजुद हमारी मांगों को लेकर सकारात्मक पहल नही किया गया साथ ही 23 फरवरी से 25 फरवरी तक कलमबंद हड़ताल भी किया गया था। उन्होंने कहा कि मांगें पुरा नही होने की स्थिति में 17 मार्च से 20 मार्च तक अवास कर्मी हडताल में रहेंगे इसके पश्चात आगामी सात अप्रैल से अनिश्चीतकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। मौके पर पीएमयू कर्मी जिला समन्वयक सत्यवान कुमार, प्रशिक्षण समन्वयक बसंत कुमार साहू, प्रखंड समन्वयक सावन सोय,श्यामसुंदर महतो, ठाकुर सोरेन,लिपिक रावत,बीना बंकीरा,राकेश कुमार महतो,कीर्ति महतो, प्रखंड ऑपरेटर शिवा बेहरा,शिबू मुर्मु,ज्योति कुमारी,लक्ष्मी महतो, गीता, भीष्म मुंडा, संतोष जारिका, अभिषेक रावत सहित अन्य उपस्थित थे।जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों/कर्मियों के पदों की स्वीकृति प्रशासी पदवर्ग समिति से किया जाए।जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों/कर्मियों का मासिक मानदेय को बदलकर ग्रेड-पे का निर्धारण किया जाए। सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं कर्मियों को योजना कार्य के नियमित अनुश्रवन एवं क्षेत्र भ्रमण के लिए देय मासिक मानदेय का 5% क्षेत्र भ्रमण भत्ता दिया जाए।सभी पदाधिकारियों/कर्मियों को अकारण योजना कार्य से विमुक्त हटाने की परिस्थिति में विभाग स्तर से अपील करने का अवसर प्रदान की जाय, इस के लिए विभागीय स्तर पर अपीलीय समिति का गठन किया जाए।सभी पदाधिकारियों कर्मियों का सेवाकाल लगभग 8 वर्ष से अधिक हो गया है इस लिए प्रतिवर्ष नवीनिकरण की बाध्यता को समाप्त करते हुए सेवा विस्तार साठ वर्ष किया जाए। कर्मवीर सिंह/10मार्च/26