खेल
11-Mar-2026
...


:: सीटीसी वालीबॉल क्लब के आयोजन में प्रदेश भर की दिग्गज टीमें दिखाएंगी अपना दमखम :: इंदौर (ईएमएस)। खेलों के प्रति उत्साही इंदौर शहर में एक बार फिर वालीबॉल का शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा। किला मैदान रोड स्थित सीटीसी वालीबॉल क्लब के मैदान पर आगामी रविवार, 22 मार्च को एक दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस भव्य आयोजन में मध्य प्रदेश की कई नामी टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे खेल प्रेमियों को उच्च स्तरीय मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा। स्पर्धा सचिव नरेश दुबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में इंदौर और भोपाल की टीमों के साथ-साथ देवास, धार, झाबुआ, उज्जैन और पालिया की टीमें भी अपना कौशल दिखाएंगी। इसके अलावा ब्रदर्स क्लब और एमटीएच जैसी प्रतिष्ठित टीमें भी खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। पूरी प्रतियोगिता डायरेक्ट फिक्स पद्धति से खेली जाएगी, जिसमें हारने वाली टीम सीधे बाहर हो जाएगी और जीतने वाली आगे बढ़ेगी। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजकों ने नकद पुरस्कार और ट्रॉफी की घोषणा की है। विजेता और उपविजेता टीमों के साथ-साथ तीसरे स्थान पर रहने वाली हार्डलाइन टीम को भी पुरस्कृत किया जाएगा। जो टीमें इस स्पर्धा में भाग लेना चाहती हैं, वे मरीमाता चौराहा स्थित विशाल टेलर्स पर श्री गोवर्धन रघुवंशी से उनके मोबाइल नंबर 9301651407 पर संपर्क कर अपनी एंट्री दर्ज करा सकती हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए क्लब ग्राउंड पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। प्रकाश/11 मार्च 2026