दुबई (ईएमएस)। पाकिस्तानी मूल के यूएई के एक गेंदबाज जहूर खान ने दावा किया है कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने धीमी गेंदें फेंकना उनसे सीखा है। : अपने इस दावे के बाद से ही जहूर सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। इस गेंदबाज के अनुसार बुमराह का एक्शन भी इसी कारण उनके जैसा ही है। इस गेंदबाज के अनुसार इस प्रकार की गेंदबाजी देखकर ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर शेन वॉर्न भी हैरान हो गये थे। टी20 विश्वकप में बुमराह की जबरदस्त गेंदबाजी के बाद जहूर को ये वीडियो पुराना है एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो 2023 के एकदिवीसय विश्व कप के कुछ समय बाद का लग रहा है क्योंकि उसमें उन्होंने भारत में हुए विश्व कप में मोहम्मद रिजवान को धीमी गेंद पर बुमराह के बोल्ड करने की भी बात कही है। वीडियो क्लिप में जहूर खान कहते हैं, ‘बुमराह जो धीमी गेंद करता था न पहले सामान्य करता था। एक बार आबू धाबी में मैच था तो काफी ज्यादा स्कोर हो गया था ट्रेंट बोल्ट और इसको (बोल्ट और बुमराह की गेंदों पर बल्लेबाज काफी रन बना रहे थे।) एक और बोलर था ऑस्ट्रेलिया का कुल्टर नाइल उसको भी मैंने देखा।’ इसके बाद मैंने बुमराह को धीमी गेंदेें सिखायी। ईएमएस 11 मार्च 2026