*’31 मार्च तक आवेदन कर्ता अपने आवेदन नगर निगम मुख्यालय में जमा कर सकेंगे’* उज्जैन (ईएमएस)। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनान्तर्गत दिनांक 19.04.2026 रविवार (अक्षय तृतीया) को होने वाले सामुहिक विवाह का आयोजन नगर पालिक निगम उज्जैन के द्वारा कराया जा रहा है, सामुहिक विवाह का आयोजन स्थल नगर पालिक निगम उज्जैन के प्रांगण में आयोजित होगा। आम नागरिको से निवेदन है कि उक्त दिनांक को होने वाले सामुहिक विवाह मे अधिक से अधिक सख्या में शामिल होवें, आवेदन नगर पालिक निगम उज्जैन के छत्रपति शिवाजी भवन, आगर रोड कोयला फाटक उज्जैन से प्राप्त कर आवेदन जमा कराने की अंतिम दिनांक 31.03.2026 मंगलवार तक कार्यालयीन समय में कक्ष क्रमांक 214 नगर शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ में जमा करावें’ ’आवेदन के संलग्न दस्तावेज का विवरण’ ’वर-वधु के दस्तावेज’ ’(1) वधू या वधू के परिवार के पास गरीबी रेखा का राशन कार्ड होना आवश्यक है। (2) वर-वधू के तीन-तीन रंगीन पासपोर्ट फोटो। (3) दोनों के आधारकार्ड। (4) दोनों के मूल निवासी प्रमाण-पत्र। (5) वर-वधू की आयु सत्यापन हेतु अंक सूची/वोटर कार्ड/जन्म प्रमाण पत्र, मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी आयु प्रमाण-पत्र (कोई एक)। (6) लड़की की बैंक पासबुक की प्रति। (7) वधू उज्जैन संभाग की निवासी हो। (8) दोनों के माता-पिता के आधार कार्ड। (9) शपथ पत्र वर-वधु दोनो के नोटरी सहित पूर्व में विवाह नहीं हुआ हों (10) समग्र परिवार आई.डी. में वर-वधु दोनों के (आधारकार्ड, माता-पिता का नाम, पता, मोबाइल नम्बर दर्ज कराना अनिवार्य हैं) (ई केवायसी) (11) वर-वधु एवं अभिभावकों के मोबाईल नम्बर। (12) वर-वधु के अभिभावक के आय-प्रमाण पत्र, नोट= वधु नगर निगम सीमा क्षेत्र के बाहर की होने से संबंधित निकाय से आवेदन पर विवाह संबंधित प्रमाणीकण एवं आयु से संबंधित (वधू) 18$ 21 (वर) का प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य होगा’ ईएमएस/मोहने/ 10 मार्च 2026