क्षेत्रीय
10-Mar-2026


बालाघाट (ईएमएस). जिले के सभी विभागों के आहरण संवितरण अधिकारियों का 13 मार्च को प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण पुराने कलेक्टर कार्यालय बालाघाट स्थित ई-दक्ष केंद्र में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया है। जिला पेंशन अधिकारी अमित कुमार मेरावी ने बताया कि आगामी समय में राज्य शासन के अंतर्गत सेवानिवृत्त होने वाले समस्त शासकीय सेवकों की पेंशन प्रकरणों का निराकरण राज्य केंद्रीयकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल भोपाल से किया जाएगा। इसी संबंध में सभी आहरण संवितरण अधिकारियों का प्रशिक्षण 13 मार्च को आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को अपने सहयोगी कर्मचारी के साथ उपस्थित होने के कहा गया है। जिले में विभिन्न विभागों के कुल 118 आहरण संवितरण अधिकारी है। 13 मार्च को सुबह 11 से दोपहर 12.30 तक 29, दोपहर 1 से 2 बजे तक 30, अपरान्ह 3 से 4 बजे तक 29 और शाम 4 से 5 बजे तक 30 आहरण संवितरण अधिकारियों की बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा। भानेश साकुरे / 10 मार्च 2026