बालाघाट (ईएमएस). जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए 10 मार्च तक तिथि निर्धारित की गई थी। इस तरह गेहूं पंजीयन के अंतिम दिवस 4112 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। इनमें लालबर्रा तहसील के 999, कटंगी के 511, बिरसा के 559, परसवाड़ा के 626, वारासिवनी के 382, बालाघाट के 375, खैरलांजी के 257, बैहर के 300, किरनापुर के 24, तिरोड़ी के 48 और लांजी तहसील के 31 किसान शामिल हैं। प्रदेश शासन द्वारा गेहूं के समर्थन मूल्य पर 40 रुपए बोनस बढ़ाए जाने के बाद किसानों से गेहूं की खरीदी 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। चना उपार्जन के लिए 16 तक होगा पंजीयन समर्थन मूल्य पर चना विक्रय के लिए जिले के 1857 किसानों ने पंजीयन कराया है। इनमें लालबर्रा के 753, कटंगी के 179, बिरसा के 43, परसवाड़ा के 11, वारासिवनी के 109, खैरलांजी के 379, बालाघाट के 232, बैहर के 17, किरनापुर के 120 और लांजी के 14 किसान शामिल हैं। चना विक्रय के लिए किसान 16 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। चना की खरीदी 5875 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। भानेश साकुरे / 10 मार्च 2026