क्षेत्रीय
10-Mar-2026
...


बालाघाट (ईएमएस). ब्लॉक लांजी के ग्राम बोलेगांव श्री कृष्ण मंदिर प्रांगण में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के उत्थान के लिए न्याय समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अमरचंद करसायल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति में गणेश यादव (शिक्षक), छोटन बघाड़े, संतोष बैस सचिव, कुमार भाईसारे, जयमन रक्शे एवं युवा ब्लॉक अध्यक्ष रोशन यादव को भी समिति मे शामिल किया गया है। बैठक मे विभिन्न ग्राम से पहुंचे हुए लोगों ने कई सुझाव दिए, जिसमें नशे के बढ़ते प्रकोप को रोकने पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही वर्तमान युवा पीढ़ी गलत संगत मे पढकऱ असामाजिक कदम उठा लेते है उन्हें सही मार्गदर्शन कर उनके उज्वल भविष्य निर्माण मे योगदान देने विचार मंथन कर उपयुक्त रास्ते पर चलने हेतु प्रेरित करने प्रस्ताव पेश हुआ। अंतिम संस्कार में कफन के रूप मे अत्यधिक कपड़े लपेटे जाते हैं, जिसे केवल जलाया जाता है, इस प्रथा को बंद कर इसके बदले दुखी परिवार को इच्छा अनुसार नगद राशि दिए जाने, मृत्यु भोज पूर्णत: बंद करने, शादी विवाह में अहेर प्रथा बंद कर सादगी से विवाह सम्पन्न कर फिजूल खर्ची से बचकर आर्थिक संकट से समाज को बचाए जाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। 31 मार्च को बालाघाट में होगा सम्मेलन 31 मार्च को बालाघाट में जिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी स्वजातीय बंधु शामिल होंगे। इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा युवा वर्ग को समाज से जोडऩे पर जोर दिया गया। बैठक में कमलेश रक्शे, निखिल राऊत, बंटी करायत, देवा रक्शे, होमेश्वर भाईसारे, दिनेश रक्शे, ओमप्रकाश भास्कर, सुनील राऊत, धेढुलाल बघेले, झिन्गरलाल रक्शे, मूलचंद नागेश्वर, सुनील राऊत, राम बघा?े, शिव बघाड़े, रिखिराम बघाड़े, सुरेश करायत, मोतीलाल नागेश्वर, पोषण लाल रक्शे, इंद्रकुमार रक्शे, राजे रक्शे, जगन्नाथ भैसकर, लक्ष्मीचंद करसायल, घनश्याम राऊत सहित अन्य मौजूद रहे। भानेश साकुरे / 10 मार्च 2026