क्षेत्रीय
10-Mar-2026
...


*’क्षेत्र में जल भराव की समस्या के समाधान हेतु निगम द्वारा किया जाएगा नाली निर्माण’* उज्जैन (ईएमएस)। झोन क्रमांक 05 वार्ड 17 अंतर्गत आने वाली रतन एवेन्यू कॉलोनी में क्षेत्र के रहवासियों द्वारा नालियों के ऊपर तक स्लैब डालते हुए रैंप बना लिए थे जिसके कारण ना तो नालियों की सफाई हो पाती थी एवं क्षेत्र में जल भराव की स्थिति निर्मित हो रही थी जिसके क्रम में मंगलवार को नगर निगम अतिक्रमण रिमूवल गैंग द्वारा जेसीबी मशीन से नालियों के ऊपर तक किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। अवैध अतिक्रमण हटाने के पश्चात नगर निगम द्वारा नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा जिससे क्षेत्र में जल भराव की समस्या का समाधान होगा कार्यवाही के अंतर्गत 10 से अधिक मकानों के बाहर भवन स्वामी द्वारा नालियों के ऊपर तक किए गए अवैध अतिक्रमण, रैंप एवं स्लैब को हटाने की कार्यवाही की गई। ईएमएस/मोहने/ 10 मार्च 2026