क्षेत्रीय
10-Mar-2026
...


उज्जैन (ईएमएस)। नगर निगम अतिक्रमण रिमूवल गैंग द्वारा मंगलवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर बिना अनुमति लगे हुए अवैध फ्लेक्स, होर्डिंग्स एवं अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई उक्त फ्लेक्स से शहर की छवि एवं सुंदरता भी धूमिल हो रही थी जिसके क्रम में निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर अतिक्रमण रिमूवल गैंग द्वारा बड़े स्तर पर कार्यवाही करते हुए अवैध फ्लेक्स, होर्डिंग एवं अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई साथ ही शहर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, दुकानदारों को हिदायत दी गई कि प्रचार प्रसार के लिए शहर की सुंदरता को धूमिल ना करें अन्यथा सख्ती से कार्यवाही की जाएगी’ ’कार्यवाही के अंतर्गत नगर निगम अतिक्रमण रिमूवल गैंग द्वारा लौटी स्कूल से नीलगंगा चौराहा, देवास रोड से ऋषि नगर पेट्रोल पंप होते हुए वेद नगर, दो तालाब तक खम्बो पर लगे हुए फ्लेक्स होर्डिंग हटाए गए साथ ही देवास गेट बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन होते हुए इंदौर गेट तक मुख्य मार्ग पर लगे अवैध हाथ ठेले को हटाने की कार्यवाही की गई’ ईएमएस/मोहने/ 10 मार्च 2026