अशोकनगर। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर साकेत मालवीय ने कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में आवेदकों की समस्याओं को समक्ष में सुनकर निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित जिला अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में 126 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही गूगलमीट से समस्त एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत,मुख्य नगर पालिका अधिकारी जुडे रहे। जनसुनवाई में आये संबंधित तहसील एवं जनपदों के आवेदन निराकरण के निर्देश संबंधितों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये गए। जनसुनवाई में ग्राम मनिहारी निवासी अंकेश अहिरवार द्वारा संबल कार्ड बनवाये जाने, ग्राम हैदर निवासी अक्षय यादव द्वारा आयुष्मान कार्ड नाम में संशोधन कराये जाने, ग्राम कैथन निवासी विकास कुशवाह द्वारा रास्ता दिलाये जाने,अशोकनगर निवासी राजेन्द्र चंदेल द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने,ग्राम चिरोली निवासी राजोबाई आदिवासी द्वारा आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कराये जाने, ग्राम रसूलपुर निवासी सरूपी बाई आदिवासी द्वारा फार्मर आईडी बनवाये जाने, ग्राम चिरोली निवासी निरन सिंह आदिवासी द्वारा पट्टा दिलाये जाने, ग्राम पीपलखेडा निवासी रामलाल अहिरवार द्वारा जमीन के रूपये दिलाये जाने, ग्राम खिरकाटांका निवासी कृष्णाबाई द्वारा भूमि डूब क्षेत्र में आने पर परिसंपत्ति का भुगतान कराये जाने, ग्रा प्यासी निवासी मधवा अहिरवार द्वारा बटवारा कराये जाने, ग्राम करख्या निवासी रामकुमार रघुवंशी द्वारा कुआ खुदाई की अनुमति दिलाये जाने संबंधी समस्यामूलक आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों के निराकरण समय सीमा में किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को मौके पर दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अपर कलेक्टर डीएन सिंह, संयुक्त कलेक्टर ब्रजबिहारी लाल श्रीवास्तव, एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/ 10 मार्च 2026