अशोकनगर (ईएमएस)। कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर मालवीय द्वारा परिषद की आजीवन, संरक्षक सदस्यता शुल्क के संबंध में उपस्थित सदस्यों से सुझाव लिए गए। साथ ही बैठक में क्राफ्ट विलेज (प्राणपुर) हैंडओवर, जिला पर्यटन संवर्धन परिषद जिला अशोकनगर समिति का पंजीयन जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला अशोकनगर नामांकन कराया जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों दिए गए। साथ ही बैठक में उन्होंने जिले की प्रतिभा, कलाकारों की सूची तैयार कर उन्हें मंच देकर प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अपर कलेक्टर डीएन सिंह, संयुक्त कलेक्टर आरबी सिण्डोस्कर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/ 10 मार्च 2026