क्षेत्रीय
10-Mar-2026


मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित स्थलों पर लगाई अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मीना मसराम संपूर्ण कानून व्यवस्था की रहेंगी प्रभारी दमोह (ईएमएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिरण सम्मेलन कार्यक्रम हेतु 11 मार्च 2026 को हटा नगर में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के साथ प्रदेश शासन के मंत्रीगण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित होंगे। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार कोचर ने कार्यक्रम के मद्देनजर कानून, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था की दृष्टि से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित स्थलों पर लगाई गई है। उन्होंने हैलीपेड स्थल, ग्रीन रूम, संपूर्ण कार्यक्रम, गौरीशंकर मंदिर प्रांगण, मुख्य मंच एवं अन्य सभी मंच, सांस्कृति कार्यक्रम, ग्रीन रूम, भोजन व्यवस्था, विभिन्न स्थलों की पार्किंग व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, एम्बुलेंस सेवाओं का संपूर्ण प्रभार एवं समन्वय, फायर बिग्रेड/ फाईटर का संर्पूण प्रभार एवं समन्वय, पेयजल की व्यवस्था, साफ-सफाई एवं टॉयलेट संबंधी व्यवस्था, स्मृति चिन्ह वितरण एवं आयुक्त सागर संभाग सागर की संपूर्ण लायजनिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मीना मसराम संपूर्ण कानून व्यवस्था की प्रभारी रहेंगी तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हटा राकेश मरकाम मुख्यमंत्री जी के कारकेड के साथ रहेंगे और संपूर्ण कानून व्यवस्था के लिये जिम्मेदार रहेंगे। उन्होंने कहा समय-समय पर कानून व्यवस्था की वस्तु स्थिति से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का अवगत करायेंगे। ईएमएस/मोहने/ 10 मार्च 2026