क्षेत्रीय
10-Mar-2026


दमोह (ईएमएस)। राज्य शासन ने खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण की रोकथाम, नियंत्रण के लिये जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है। इस संबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की मौजूदगी में 12 मार्च 2026 को प्रात: 10.30 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में टास्क फोर्स की बैठक एवं खनिज विभाग के ऑनलाईन पोर्टल पर कार्यशाला आयोजित की गई है। जिला खनिज अधिकारी ने सभी संबंधितों से नियत तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है। ईएमएस/मोहने/ 10 मार्च 2026