देहरादून (ईएमएस)। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने विधानसभा सत्र में सम्मिलित होने से पूर्व उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर आंदोलनकारियों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि व नमन किया। उन्होंने कहा कि उन्हीं के संघर्ष, त्याग और बलिदान से उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ है। नेगी ने कहा है कि हम शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य के विकास और जनता के अधिकारों की आवाज सदन में बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के शहीद अमर रहे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा है कि राज्य आंदोलनकारियो की मूल भावना स्थाई राजधानी गैरसैण घोषित हो इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मजबूत आवाज है। उन्होंने कहा कि राज्य के शहीद आंदोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप राज्य को बनाने की जरूरत है और सरकार को इसके लिए पहल करने की जरूरत है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/10 मार्च 2026