राज्य
10-Mar-2026


देहरादून (ईएमएस)। गुरु राम राय दरबार साहिब के सज्जादानशीन महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में संगतों द्वारा नगर परिक्रमा का झंडा बाजार मे पूर्व विधायक राजकुमार ने महंत देवेंद्र दास महाराज का शॉल ओढ़ाकर व माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर वहीं राजेश अग्रवाल के तत्वावधान में आयोजित मैगी के भंडारे में सम्मिलित होकर भंडारे को संगतों में वितरण किया व झंडा साहिब दरबार में जाकर मत्था टेका। देश व प्रदेश की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर महंत देवेंद्र दास महाराज का स्वागत करने वाले राहुल शर्मा, राकेश अग्रवाल, हरीश चैहान, गुलशन, कार्तिक कंसल, मनीष गर्ग, अशोक शर्मा, राजेश अग्रवाल, शानू ,विक्की गोयल, श्याम वालिया, रिंकू शर्मा आदि शामिल रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/10 मार्च 2026