राज्य
10-Mar-2026


हाथरस (ईएमएस)। जिले के सादाबाद क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि शादी के कई वर्ष बाद भी ससुराल पक्ष के लोग उससे लगातार दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। कस्बा सादाबाद के कश्यप नगर निवासी रेखा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी वासुदेव उर्फ अमन के साथ हुई थी। उसका पति नई दिल्ली के सी-313 गली फूलावाली, श्री गायत्री मेडिकल के पास रहता है। रेखा ने बताया कि उसके साथ उसकी 16 वर्षीय बेटी संध्या, 14 वर्षीय बेटा वरुण और 2 वर्षीय बेटा दिव्यांश भी रहते हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुरालियों का व्यवहार शुरू से ही लालची प्रवृत्ति का रहा है। शादी के समय उसके पिता ने ससुराल पक्ष की मांग पर करीब तीन लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग करते रहे और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। nरेखा ने बताया कि उसके पिता ने उसके जीवन-यापन के लिए एक प्लॉट खरीदने के लिए भी पैसे दिए थे, लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 10 मार्च 2026