पुलिस ने पुरानी कांवड़ पटरी के पास स्थित खंडहर से किये बरामद आरोपियों ने दुपहिया वाहन हरिद्वार और देहरादून से किये थे चोरी हरिद्वार (ईएमएस)। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग के दौरान नहर पटरी रेगुलेटर पुल के पास से बाइक सवार दो संदिग्धाों को दबोचा है। जिनके पास से बरामद की गई बाइक क्षेत्र से चोरी की निकली। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से नहर पटरी खंडहर में छुपा कर रखी गई चोरी के 09 दुपहिया वाहन बरामद किये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इस घटना का खुलासा एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को कोतवाली ज्वालापुर परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि शुभम कुमार पुत्र जहारू सिंह निवासी इमलीखेड़ा थाना पिरान कलियर, हरिद्वार ने 05 मार्च को कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर शिकायत की थी कि 04 मार्च को उसकी बाइक महाराजा फर्नीचर, ऊंचा पुल ज्वालापुर के पास से अज्ञात द्वारा चोरी कर ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आलाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। एसएसपी ने बताया कि कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को वाहन चोर को जल्द गिरफ्तार करते हुए चोरी हुई बाइक को शीघ्र बरामद करने के लिए पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिये गये थे। कोतवाली ज्वालापुर निरीक्षक द्वारा पुलिस टीम गठित करते हुए बाइक चोर को दबोचने के तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरी की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि ज्वालापुर पुलिस बीती शाम को क्षेत्र के पुराने कांवड़ मेला नहर पटरी पर चैकिंग अभियान पर जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को बाइक सवार दो संदिग्ध नजर आये, जोकि पुलिस को देखकर वापस मुड कर भागने का प्रयास करने लगे। जिन पर पुलिस को उन पर शक होने पर उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर उनको दबोच लिया। जिनके पास से क्षेत्र से चोरी हुई बाइक बरामद हुई। कप्तान ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम मोसिन पुत्र जान आलम और गुल्सान पुत्र बलीन निवासीगण ग्राम गाडोवाली, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि उनके पास हरिद्वार और देहरादून के अलग-अलग क्षेत्र से चोरी किये गये ओर भी वाहन मौजूद है। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही से चोरी किये गये 09 वाहन ओर बरामद किये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-05) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/10 मार्च 2026