नर्मदापुरम (ईएमएस)। मंगलवार को बाल एवं बंधक श्रम (उन्मूलन) क्षमता संवर्धन संभागीय कार्यशाला का आयोजन सांई कृष्णा रिजार्ट आई टी आई रोड नर्मदापुरम में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री अभय सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री शैलेन्द्र कौरव अध्यक्ष बाल कल्याण समिति नर्मदापुरम, श्री अमरजीत सिंह, यूनिसेफ, श्रीमती रजनी मालवीय, सहायक श्रमायुक्त नर्मदापुरम, जिला श्रम कार्यालय बैतूल एवं हरदा के अधिकारी जिला टास्क फोर्स समिति के सभी सदस्य तथा जिले के आद्यौगिक संगठन के प्रतिनधि उपस्थित रहे। कार्यशाला में बाल एवं बंधक श्रमिक अधिनियम अंतर्गत प्रावधानों की जानकारी दी गई। यूनिसेफ से उपस्थित श्री अमरजीत कुमार सिंह द्वारा बाल श्रम से संबंधित स्टेट एक्शन प्लान की जानकारी दी गई तथा संभाग के समस्त जिलो की कार्ययोजना तैयार करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। कार्यशाला में उपस्थिति प्रतिभागियों को युवा संगम तथा युवा संवाद कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में सहभागिता करने वाले सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। जिले को बाल एवं बंधक श्रम मुक्त बनाने हेतु किये जाने वाले सार्थक प्रयासों की चर्चा की गई। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 10 मार्च 2026