बालाघाट (ईएमएस). गोंदिया रेलवे लाइन पर स्थित सरेखा रेलवे फाटक के पास एक महिला ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से महिला को तत्काल जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार 10 मार्च की शाम करीब 5 बजे बालाघाट-गोंदिया रेलवे लाइन पर स्थित सरेखा रेलवे फाटक के पास एक महिला अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि उस समय ट्रेन गोंदिया से बालाघाट की ओर आ रही थी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल महिला को जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। भानेश साकुरे / 10 मार्च 2026