क्षेत्रीय
10-Mar-2026


बालाघाट (ईएमएस). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को देश के किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 22 वीं किश्त का वितरण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम के अवसर पर देश के किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त का अंतरण करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला स्तर पर कलेक्ट्रेड कार्यालय के सभाहॉल में दिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम का तहसील एवं विकासखंड स्तर पर भी सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा और इसमें किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत केंद्र शासन द्वारा किसानों को वर्ष में 6 हजार रुपए की राशि 3 समान किश्तों में प्रदान की जाती है। भानेश साकुरे / 10 मार्च 2026