बालाघाट (ईएमएस). जिला आपूर्ति अधिकारी आरके ठाकुर द्वारा अनुभाग वारासिवनी का संपूर्ण प्रभार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पहलसिंह वलाडी को सौंपा गया है। पूर्व में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुरेश धोटे विकासखंड परसवाड़ा का स्थानांतरण विकासखंड वारासिवनी किया गया था, लेकिन उनके द्वारा अब तक वारासिवनी में पदभार ग्रहण नहीं किया गया है। इस कारण से वारासिवनी अनुभाग के कार्यों के सुचारु संचालन के लिए आगामी आदेश तक विकासखंड बालाघाट के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पहलसिंह वलाडी को वारासिवनी अनुभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आपूर्ति अधिकारी ठाकुर द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जैसे ही सुरेश धोटे वारासिवनी में पदभार ग्रहण करेंगे, पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश यथावत प्रभावी रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावी हो गया है। भानेश साकुरे / 10 मार्च 2026