सिरोंज (ईएमएस)। पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पथरिया पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 09.03.2026 को थाना पथरिया के सउनि सत्यनारायण एक्के को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कस्बा ताल में राजू चौकसे के वेयर हाउस के पास एक सफेद रंग की अर्टिगा कार क्रमांक MP-07-CH-8248 में कुछ व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। वाहन की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसे वे अवैध रूप से अपने पास रखे हुए थे। इस पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 28/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार आरोपी:* 👉मनीष पुत्र सहाब सिंह सिकरवार, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम झीलपुरा गलेथा बाग चीनी, जिला मुरैना 👉अरविन्द पुत्र सुघर सिंह यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम अलापुर, थाना जौरा, जिला मुरैना 👉कोमल शर्मा पुत्र अनिल शर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम मुदावली, थाना जौरा, जिला मुरैना *कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:* थाना प्रभारी ऋतुराज, सउनि सत्यनारायण एक्के, आरक्षक अंकुश, शुभेन्द्र चौहान एवं विश्वेश शर्मा की अहम भूमिका रही। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। :ईएमएस/मोहने/ 10 मार्च 2026