क्षेत्रीय
10-Mar-2026
...


बालाघाट (ईएमएस). बिरसा तहसील अंतर्गत मानेगांव में भारतीय मजदूर संघ की तहसील इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रमिकों की समस्याओं, उनके अधिकारों और संगठन को मजबूत करने के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक का संचालन चैतराम तुरकर द्वारा किया गया। बैठक में बिरसा तहसील क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके अधिकारों की रक्षा करने और मजदूरों के साथ होने वाले शोषण के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाने पर जोर दिया गया। विशेष रूप से हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड मलाजखंड, बिरसा तहसील अन्तर्गत नगरपालिका परिषद मलाजखंड, जनपद पंचायत बिरसा अंतर्गत ग्राम पंचायत,में कार्यरत श्रमिकों, अन्य राज्यों से आने वाले ठेकेदारों के अंतर्गत काम करने वाले मजदूरों तथा क्षेत्रीय मजदूरों का हो रहा पलायन, बाहरी मजदूरों को मिल रहा रोजगार विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। महिला श्रमिकों के हक अधिकार पर विचार किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बिरसा तहसील के सभी क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों को संगठित कर उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा और उनके उचित वेतन, कार्यस्थल की सुरक्षा तथा सामाजिक अधिकारों के लिए संगठित रूप से संघर्ष किया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ देश का एक प्रमुख श्रमिक संगठन है, जो मजदूरों को संगठित कर उनके उचित वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन के लिए कार्य करता है। संगठन का उद्देश्य श्रमिक वर्ग को जागरूक कर उनके अधिकारों की रक्षा करना है। बैठक में ये रहे उपस्थित बैठक में संगठन के पदाधिकारियों में अध्यक्ष रामचरण मरकाम, उपाध्यक्ष कपूरचंद ठाकरे, उपाध्यक्ष नंदकिशोर मेरावी, उपाध्यक्ष भागनबाई, सचिव मामराज शरणागत, सहसचिव शंकर धुर्वे, सहसचिव योगेंद्र बिसेन, कोषाध्यक्ष किशोर पटले, मीडिया प्रभारी शिवशंकर पांडे, सह मीडिया प्रभारी देवेंद्र बलिये सहित कार्यकारिणी सदस्य गणेश राहंगडाले, हेमेन्द्र राहंगडाले, चैतराम तुरकर, राजकुमार चौधरी, मिथलेश पटले, संतोष राहंगडाले, तीरथ बिसेन, गणेश ठाकरे, चंद्रपाल क्षीरसागर, उमेश बोपचे, लखन टेंमरे, संतोष टेमरे, भुनेश ठाकरे, राकेश गौतम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। भानेश साकुरे / 10 मार्च 2026